ब्रेकिंग
Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों ... Indore School News: स्कूल की जमीन पर बना मंदिर, 150 बच्चों का भविष्य एक कमरे के भरोसे; पढ़ें पूरी रिप... Ujjain Shipra Aarti: उज्जैन रामघाट पर प्रशासन की कार्रवाई, आरती स्थल से लाउडस्पीकर जब्त होने पर तीर्... MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, 48 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट ... Jabalpur Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद जबलपुर में 'बगावत' के सुर, विवेक तन्खा ने उठाए वि... Sagar Water Supply News: सागर-मकरोनिया में टाटा प्रोजेक्ट्स की विदाई, अब नगर निगम खुद संभालेगा पानी ... Shahdol Anganwadi Recruitment 2026: शहडोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 13... Balaghat Fire News: राघोटोला पंप हाउस में लगी भीषण आग, 150 करोड़ की सिंचाई परियोजना को करोड़ों का नुकस... Chhatarpur News: CM मोहन यादव के विकास कार्यों की शिलापट्टिकाएं कबाड़ में मिलीं, प्रशासनिक अमले में ह... Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 21 दिन बाद गहने लेकर भागी पत्नी, इंस्टाग्राम पर पति को दे रही 'डेथ व...

तुम्‍हारे खिलाफ दर्ज हो रही है एफआईआर, फटाफट फोन पे पर पैसे डाल दो….झांसे में आ गया युवक

श्योपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र ढाबली गांव के रहने वाले एक युवक से साइबर ठग ने भोपाल का साइबर सेल अधिकारी बनकर 2 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। साइबर ठग ने युवक को डर दिखाया कि उसके खिलाफ भोपाल में साइबर एफआईआर दर्ज होने जा रही है। इससे बचना है तो फटाफट फोन पे पर पैसे डाल दो और फिर युवक से अलग-अलग फोन पे नंबर पर पैसे डलवा लिए। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढाबली निवासी बाबूलाल गुर्जर पुत्र महेंद्र सिंह गुर्जर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि अप्रैल 2024 में उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से एक वीडियो काॅल आया। इसमें एक लडकी बोल रही थी। तीन मिनट बात होने के बाद फोन कट गया।

एफआईआर की दी धमकी

इसके बाद 3 मई 2024 को उसके पास फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने आपकों को साइबर सेल अधिकारी भोपाल सुशील कुमार तिवारी बताते हुए कहा कि जिस लड़की से तुमने बात की थी, उसने हमारे यहां तुम्हारे खिलाफ साइबर केस दर्ज कराने का आवेदन दिया है। अब तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है, यदि एफआईआर से बचना है तो मेरे फोन पे पर पैसे डाल दो। तो युवक ने डर के मारे 4 हजार रुपये डाल दिए।

अलग-अलग नंबरों पर पैसे डलवाए

इसके बाद साइबर ठग इस तरह कार्रवाई का डर दिखाते हुए जून 2024 तक अलग-अलग नंबरों पर पैसे डलवाता रहा और युवक केस दर्ज होने के डर से रुपये डालता रहा। ठग ने उससे 2 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए और अब फिर पैसे डालने की बात कह रहा है। इसके बाद युवक ने यह बात परिजनों के बताई और फिर कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।