ब्रेकिंग
Durg News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का गंदा खेल; पुलिस ने मारा छापा, संचालक समेत ... Dhamtari Murder Case: मछली कारोबारी की नृशंस हत्या का खुलासा; मजदूरी बढ़ाने की मांग पर मजदूरों ने उता... Bijapur Medical News: पेड़ से गिरे युवक के लिए संघर्ष बनी रात; 108 टीम ने कीचड़ भरे रास्तों में की ज... Dhamtari News: धमतरी में हाई-टेंशन टावर पर चढ़ा युवक; दो शादियों के विवाद के चलते घंटों चला हाई-वोल्ट... Pawan Khera in Raipur: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का BJP और RSS पर बड़ा हमला; राम मंदिर विवाद पर उठाए सव... Kawardha News: खनिज विभाग और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन; खरहट्टा में अवैध रेत भंडारण का भंडाफोड़ Kawardha Road Accident: कबीरधाम में दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर; 1 की मौत, 5 लोग गंभीर घायल Korba News: बालको थाना इलाके के जंगल में मिला युवती का शव; 20 दिनों से थी लापता, जहर मिलने से मची सन... BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र में 17 करोड़ का स्क्रैप घोटाला; संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश Korba Elephant Attack: कोरबा में हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत; जंगल में विचरण कर रहा 15 हाथिय...

एपल कब लॉन्च करेगा फोल्डेबल आईफोन, Samsung Galaxy Z Flip 6 से कितना अलग?

आजकल फोल्डेबल स्मार्टफोन काफी हिट साबित हो रहे हैं. इस सेगमेंट में सैमसंग बड़ा प्लेयर है. इसके अलावा वीवो, ओप्पो, शाओमी और वनप्लस जैसे ब्रांड्स भी फोल्डेबल फोन बेचते हैं. मगर एक पॉपुलर स्मार्टफोन जो फोल्डबेल स्मार्टफोन के मोह से दूर है, वो एपल है. आईफोन बनाने के लिए मशहूर इस कंपनी ने अभी तक कोई फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है. हालांकि, कंपनी नए फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रही है. इसके लॉन्च के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है.

एपल की नजर फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने पर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला एपल फोल्डबेल आईफोन 2026 में लॉन्च हो सकता है. सैमसंग के जोर को देखते हुए कंपनी उसी हिसाब से फोल्डेबल आईफोन को बनाने में लगी हुई है. जब ये फोल्डबेल आईफोन मार्केट में आएगा तो इसका मुकाबला सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की बड़ी रेंज से होगा.

सैमसंग फ्लिप फोन जैसा डिजाइन

दावा किया जा रहा है कि एपल 2026 में सैमसंग गैलेक्सी Z Flip 6 जैसे डिजाइन के साथ फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा कंपनी बेहतर कैमरा टेक्नोलॉजी, जैसे वेरिएबल अपर्चर पर भी काम कर रही है. इस कैमरा से आईफोन यूजर्स नई जूम सेटिंग में फोकस करते हुए लाइट और जूम को बदल सकेंगे.

क्यों लॉन्च नहीं हुआ फोल्डेबल आईफोन?

फोल्डेबल आईफोन अगले कुछ सालों में एपल के लिए बड़ा प्रोडक्ट साबित हो सकता है. पहले कहा जा रहा था कि कंपनी 2019 से फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रही है. फिर अभी तक कोई फोल्डेबल आईफोन क्यों नहीं बन पाया? सबसे बड़ी दिक्कत फोल्डेबल आईफोन की कीमत मार्केट के मुताबिक रखना है. Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत 1,09,999 रुपये है.

क्यों हो रही लॉन्च में देरी?

दूसरी दिक्कत जिसका एपल सामना कर रही है, वो डिस्प्ले स्क्रीन है. फोल्डेबल फोन के लिए डिस्प्ले बहुत अहमियत रखती है. ऐसे फोन को जब फोल्ड किया जाता है, यानी मोड़ा जाता है तो क्रीज दिखती है. मगर एपल इस क्रीज की दिक्कत से पार नहीं पा सकी है. इसलिए माना जा रहा है कि एपल फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च में देरी के लिए यह समस्या जिम्मेदार है.