ब्रेकिंग
Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श... Plane Crash News: फ्रांस और सऊदी अरब में दो बड़े विमान हादसे, कुल 25 लोगों की दर्दनाक मौत Bank Holidays in July 2026: जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट और जरूरी तारीखें Reasi Road Accident: जम्मू-कश्मीर में CISF जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त; 9 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर राम मंदिर चंदा गबन मामला: 8 आरोपियों के घरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, कीमती सामान और दस्तावेज... देवघर: कुंडा मोड़ पर दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख Ranchi Road Runners: शहर के सबसे सक्रिय रनिंग ग्रुप ने मनाई पहली वर्षगांठ, फिटनेस का दिया संदेश

मथुरा: जवान ने गोली मारकर किया सुसाइड, बैरक में खून से लथपथ मिली लाश

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्म स्थान पर तैनात पीएसी के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि, अभी तक पुलिस महकमा ये बताने में असमर्थ है कि ये मामला हत्या है या आत्महत्या. कुछ लोग इसे हत्या कह रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे आत्महत्या बता रहे हैं. इस घटना के बाद से ही पुलिस में महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

पीएसी जवान की मौत की सूचना मिलने पर उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. है. हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की. पुलिस हत्या के पीछे की वजह खंगालने में जुटी हुई. खून से लथपथ मिले शव को पुलिस ने पोरस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बैरक में गया था सामान लेने

नोएडा के रहने वाले पीएसी जवान सुधीर मलिक आगरा यूनिट के थे. वह मथुरा श्री कृष्ण जन्म स्थान और शाही-ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा में तैनात थे. रात करीब 1 से 2:00 बजे के बीच सुधीर अपने साथियों के साथ अपने कैंप के लिए रवाना हो रहा था. ठीक उसी वक्त सुधीर ने अपने साथियों से कहा कि उसे अपने बैरक से कुछ सामान लेना है, इतना कहकर वह वहां से चला गया.

सुधीर अपने बैरक पहुंचा ही था कि कुछ देर बाद ही वहां से एक तेज आवाज आई, जिसके बाद उसके साथी जवान सुधीर के बैरक की तरफ भागे जब वह बैरक पर पहुंचे तो वहां का हाल देखकर आश्चर्य चकित हो गए. सुधीर का शव खून से लटपट पड़ा हुआ था. लाश को देखकर मौके पर हडकंप मच गया. सुधीर को गोली लगने की सूचना पाकर दलनायक अमर सिंह अपने जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और सुधीर को अस्पताल ले गए जहां पर अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया.

मामले की हो रही जांच

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मथुरा के एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि रात करीब 2:00 बजे पीएसी जवान की मौत की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि जवान ने खुद को गोली मार ली है लेकिन अभी इस पर जांच की जा रही है. ये हत्या है या आत्महत्या इसका जांच के बाद ही खुलासा होगा.