ब्रेकिंग
Manendragarh News: श्री सिद्धबाबा मंदिर में 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज; केदारनाथ ... Crime News: महासमुंद के तुरेंगा खेत हत्याकांड का खुलासा; ऑनर किलिंग के आरोप में पिता गिरफ्तार, दो आर... Mahasamund Crime News: प्रेमिका की हत्या कर रेत में दबाया शव; नाबालिग प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश, पु... Raipur Fraud Case: रायपुर में महिला डॉक्टर से 51 लाख की ठगी; मकान बनाने का झांसा देकर फरार हुआ बिल्ड... Kanker News: आदिवासी समाज के संरक्षण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध; गृहमंत्री विजय शर्मा ने भ्रामक प्रचार ... Nandini Nagar Police Action: तालाब में कपड़े फेंककर साक्ष्य मिटाने की कोशिश; पुलिस ने हत्या की वारदात... Ranchi School Holidays: रांची में 27 जून को सभी स्कूल रहेंगे बंद; मुहर्रम जुलूस के चलते जिला प्रशासन... Ranchi School Holidays: रांची में 27 जून को सभी स्कूल रहेंगे बंद; मुहर्रम जुलूस के चलते जिला प्रशासन... Ramgarh Sadar Hospital Fire: रामगढ़ सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में लगी भीषण आग; AC ब्लास्ट के बाद म... Agriculture News: साहिबगंज के किसानों के लिए राहत भरी खबर; मानसून सक्रिय, धान बीज वितरण और सुखाड़ से...

बालाघाट में वैनगंगा में पानी बढ़ा, शिव मंदिर में फंसे पुजारी तोपराम, रातभर ढूंढ़ते रहे स्‍वजन

लामता/बालाघाट। एमपी के बालाघाट में शनिवार से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। और कई मार्ग बंद होने से आवागमन बंद है। साथ ही छोटे नाले तीन दिन से बंद है। इधर सिवनी जिले में तेज बारिश होने से भीमगढ़ जलाशय से पानी छोड़ने जाने से बालाघाट से प्रवाहित होने वाली वैनगंगा नदी में जल स्तर बढ़ने से गांवों में पानी भर गया है।

घर नहीं लौटे तो वैनगंगा नदी की ओर जाकर ग्रामीणों ने देखा

ग्राम राघोटोला में वैनगंगा नदी संगम घाट किनारे एक ही परिसर में श्रीराम व शिव मंदिर हैं। सावन मास के पहले सोमवार को शाम करीब सात बजे मंदिर में पूजा करने गए पुजारी तोपराम बोपचे 82 वर्ष ग्राम मुरझड़ थाना लामता निवासी बाढ़ आने से मंदिर में रात भर फंसा रह गए। पुजारी के दूसरे दिन सुबह तक घर नहीं लौटने पर वैनगंगा नदी की ओर जाकर ग्रामीणों ने देखा। मंदिर में फंसे होने की जानकारी लामता थाना पुलिस को दी गई।

बाढ़ में फंसे पुजारी को एसडीआरएफ के दल ने बाहर निकाला

लामता थाना पुलिस ने बालाघाट से एसडीआरएफ के दल को बुलाया गया। मंगलवार को सुबह नौ बजे से बचाव कार्य चालू किया गया और साढ़े 10 बजे उसे बाहर निकाला गया। बाढ़ में फंसे पुजारी को बाहर निकालने की प्रभारी प्लाटून कंमाडर श्याम सिंह धुर्वे, एसडीआरएफ आशु मेसराम, घनश्याम सोनेकर, करन वल्के, फागूलाल लाल नेवारे, सोनू मरकाम, आशीष खरोले, ताम सिंह उइके कोश‍िश करते रहे।

गांव से 600 मीटर की दूर संगम घाट में मंदिर में फंसे रहे पुजारी

गांव से लगभग 600 मीटर की दूरी पर वैनगंगा संगम घाट में मंदिर में फंसे पुजारी को सुरक्षित स्थान पर लाया गया। मौके में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर एसडीओपी परसवाड़ा सतीश साहू, लामता तहसीलदार कृष्ण कुमार नायक, उपनिरीक्षक दिलीप नायक, भूपेंद्र चौहान, देवेंद्र पंद्राम उपस्थित रहे।