ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

लड़की के सिर में चुभो दी थीं 70 सुइयां… तांत्रिक अरेस्ट, बाबा का भाई बोला- लगाए गए झूठे आरोप

ओडिशा में तंत्र- मंत्र से एक 19 साल की लड़की को रोगमुक्त करना तांत्रिक को महंगा पड़ गया. बाबा तेजराज राणा को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है.सिन्धेइकेला के इचगांव की एक लड़की काफी समय से बीमार थी. उसके घरवालों ने झमुटजुला गांव के रहने वाले बाबा तेजराज राणा से उसकी बीमारी को ठीक करने के लिए लाए थे.

आरोप है कि युवती को ठीक करने के लिए बाबा ने उसके सिर में 70 से ज्यादा सुइयां चुभा दीं. शिकायत के बाद पुलिस ने कथित बाबा तांत्रिक तेजराज राणा को गिरफ्तार कर लिया. युवती के घरवालों का आरोप है कि तांत्रिक ने ही उनकी बेटी के सिर में सुई डाली है. उधर, तांत्रिक बाबा के भाई ने इसका खंडन करते हुए कहा कि उस पर लगाया गया आरोप झूठा है.

लंबे समय से थी बेटी बीमार

अंधविश्वास एक परिवार पर इस कदर हावी हो गया कि घरवालों ने अपनी 19 साल की बेटी को एक तांत्रिक को सौंप दिया. तांत्रिक बेटी को कमरे में लेकर गया और उसके सिर में 70 से ज्यादा सुइयां चुभा दीं. बेटी की ऐसी हालत देखने के बाद परिवारवालों ने तांत्रिक को बेटी की इस हालत का आरोपी माना और उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करा दिया. इस मामले में अब बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. बाबा के भाई ने बताया कि उसपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं.

सिर में 70 से ज्यादा सुइयां मिलीं

युवती के घरवालों का आरोप है कि इलाज करने के बहाने तांत्रिक उसे कमरे में लेकर गया. कमरे में उसने तांत्रिक ने उसका इलाज करने का दावा किया और फिर रेशमा के सिर में बेरहमी से सुइयां चुभा दीं. रेशमा के पिता जब काफी देर बाद वहां गए तो वहां उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में वो अपनी बेटी को अस्पताल लेकर गए. जहां जांच में उसके सिर में 70 से ज्यादा सुइयां पाई गई.