ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

महिलाओं के लिए बेहद जरूरी 4 चीजें, एक्सपर्ट से बताए इतने फायदे

महिलाओं को अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. पति, बच्चे या ऑफिस का ध्यान रखते हुए महिलाएं अक्सर अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाती हैं. अगर आप भी वर्किंग महिला हैं और ऐसे ही अपनी सेहत को इग्नोर करती हैं तो अब से ऐसा बंद कर दें. महिलाओं को अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए.

क्लीनिकल डायटीशियन नेहा कक्कड़ कहती हैं कि महिलाओं को अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल, फाइबर और आयरन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए. खासकर, आपको न्यूट्रिशन से जुड़े नियमों को फॉलो करना चाहिए. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

जिंक का सेवन

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को जिंक की जरूरत ज्यादा होती है. एक्सपर्ट की मानें तो जिंक में सूजन-रोधी गुण होते हैं, ये शरीर में हार्मोन्स के स्तर को कंट्रोल में रखते हैं. बता दें कि महिलाओं को कम से 10 से 12 ग्राम जिंक को डाइट में शामिल करते हैं. ऐसे में आप हरी पत्तेदार, साबुत अनाज और डेयरी प्रोडक्ट को डाइट में शामिल करें.

फाइबर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, महिलाओं के खाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. फाइबर गट को हेल्दी बनाने में मदद करता है. इसके अलावा, ये शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को भी कंट्रोल में रखता है. फाइबर से डाइजेशन भी ठीक रहता है. अपनी डाइट में हरी सब्जियां और ड्राई नट्स को शामिल करें.

फॉलेट

फोलेट को विटामिन बी9 के नाम से भी जाना जाता है. ये दिमाग और रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए जरूरी है. फोलेट से भरपूर सब्जियों में हरी सब्जियां, बीन्स, दालें, खट्टे फल और फोर्टिफाइड अनाज शामिल हैं. पर्याप्त फोलेट का सेवन एनीमिया को रोकने में भी मदद करता है.

ओमेगा 3 फैटी एसिड

ओमेगा 3 फैटी एसिड एक तरह का पॉलीअनसेचुरेटेड फैट है. ये दिल के रोगों के जोखिम को कम करता है. इसकी कमी से तनाव और स्ट्रेस हो सकता है. अपनी डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड चीजें- सैल्मन, टूना और सार्डिन जैसी फैटी फिश को डाइट में शामिल करें.