ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

एक दिवसीय हड़ताल पर इंदौर के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कलेक्टर कार्यालय के बाहर दिया धरना

इंदौर : मध्यप्रदेश में मजदूर संघ के बैनर तले प्रदेशभर के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आज एक दिनी हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इंदौर में बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार के द्वारा इन्हें काफी कम वेतन दिया जा रहा है और उससे कई गुना अधिक काम लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शासन की अन्य योजनाओं के अलावा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं से दो-दो एप पर भी काम कराया जा रहा है। इसमें अधिक समय लग रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से इन सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार से वेतन बढाने और दो की बजाए एक एप पर काम करने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे एक बार फिर से हड़ताल करेंगे।  फिलहाल हड़ताल कर रहे आंगनवाडी कार्यकर्ताओं से किसी जिम्मेदार अधिकारी ने चर्चा नहीं की है लेकिन अगर आंगनवाडी कार्यकर्ता एक बार फिर से हड़ताल पर जाते है तो प्रशासन का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है।