ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

सिवनी, मुरैना, मंडला के बाद जबलपुर में मिले 50 से ज्यादा गौ वंश के कंकाल, पुलिस को मिली उग्र आंदोलन की चेतावनी

सिवनी, मुरैना और मंडला के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर से भी गौवंश के कंकाल मिले हैं. कंकालों का ढेर दिखने के बाद पूरा गांव हैरान है. जबलपुर में पहाड़ी पर 50 से अधिक गौ वंश के सिर और हड्डियां मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले की जांच कर आरोपियों को हिरासत में लेने की मांग की है. बजरंग दल और हिंदू सेवा के लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. इन्होंने पुलिस को 24 घंटे के अंदर आरोपियों न पकड़ने पर जबलपुर बंद करने और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है. साथ ही कहा है कि इस आंदोलन की जिम्मेदारी भी पुलिस प्रशासन की होगी. पुलिस ने गौ वंश के हड्डियों को बरामद करके फॉरेंसिक जांच के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह घटना जबलपुर जिले के मुख्यालय से 45 कि.मी दूर कटंगी थाना से लगी पहाड़ी की है. पहाड़ी पर स्थानीय लोगों को जानवरों की हड्डियां दिखाई दीं. सूचना पर हिंदूवादी संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और वहां का वीडियो बनाकर जारी कर दिया. इस वीडियो में गायों और भैंसों के अंग पहाड़ी पर बिखरे नजर आए. यहां 50 से ज्यादा मवेशियों की हड्डियां पहाड़ी पर फैली हुई थीं. मौके पर पहुंचे प्रशासन के लोगों के होश उड़ गए. एक जगह इतने गौवंश के कंकाल मिलने की खबर से लोगों में बेहद गुस्सा है. माहौल को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. आला अधिकारियों ने भी नजर बनाई हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

सबूत के तौर पर हिंदू संगठन के लोगों ने सभी हड्डियों को इकट्ठा करके पुलिस प्रशासन को सूचित किया. स्थानीय लोगों के मुताबिक पहाड़ी पर मवेशियों की तस्करी करने वालों ने गौ वंश की हत्या कर उनकी खाल और मांस लेकर चले गए और हड्डियां वहीं छोड़ दी. सूचना पर पुलिस प्रशासन, नगर परिषद और वैटनरी डॉक्टरों की टीम ने पहाड़ी पर पहुंचकर हड्डियों को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

क्या बोले पुलिस अधीक्षक?

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि यह हड्डियां महीनों पुरानी लग रही हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कार्रवाई हो सकेगी.

क्या बोले बजरंग दल के कार्यकर्ता?

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन को इस पूरे मामले पर ठोस कदम उठाना होगा. अगर जल्द ही इस मामले पर कार्रवाई नहीं हुई, तो जबलपुर बंद का आवाहन करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.