ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

वाहन ओवरटेक करने के विवाद में हुई थी युवक की हत्‍या, घटना के दो घंटे बाद पांच आरोपित गिरफ्तार

महू। महू तहसील के किशनगंज थाना क्षेत्र की सुपरसिटी काॅलोनी में वाहन ओवरटेक करने के विवाद में एक युवक की हत्‍या कर दी गई थी। पुलिस ने इस घटना के दो घंटे बाद ही हत्‍या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार व बुधवार की मध्यरात्रि की है। विक्की पुत्र विलियम लारेंस (27) निवासी अन्ना काॅलाेनी अपने सगे भाई आकाश (18) के साथ स्कूटी से अपने दोस्त टोनी निवासी सुपरसिटी कॉलोनी को उसके घर छोड़ने गए थे।

टोनी को घर छोड़ने के बाद जब आकाश और विक्की अपने घर जा रहे थे। तभी करीब रात 1.30 बजे सुपरसिटी कॉलोनी के जिम के सामने एक लोडिंग ऑटो ने विक्की की स्कूटी को ओवरटेक किया।

इस पर आकाश ने कहा कि तुम देखकर नहीं चला सकते। इस पर लोडिंग ऑटो वाला काॅलोनी के गेट पर रुक गया। जब विक्की व आकाश गेट पर पहुंचे तो ऑटो में बैठे गोविंद लोधा, लखन व रजत ने विक्की व आकाश को रोक दिया और गालीगलौज करने लगे।

आकाश ने गाली देने से मना किया तो तीनों ने विक्की व आकाश को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। इसी बीच गोविंद ने आकाश को चाकू मार दिया और रजत ने पत्थर उठाकर आकाश के सिर पर मार दिया।

लखन ने उसे डंडे से पीटा। तभी मौके पर राज उर्फ बालिक व उसका साथी रवि भी पहुंचे गए और दोनों से मारपीट करने लग गए। सभी ने आकाश को जमीन पर गिरा दिया।

इसके बाद गोविंद चाकू लेकर विक्की के पीछे भागा तो विक्की वहां से भाग गया। सभी आरोपियों ने आकाश को लोडिंग रिक्शा में डाला और सुपरसिटी लेकर चले गए।

विक्की ने यह घटना गायकवाड़ क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारियों को बताई। इसके बाद पुलिस ने आकाश की तलाश की। आकाश यशवंत पब्लिक स्कूल के पीछे मिला। उसके सिर व शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और शरीर खून से लथपथ था।

पुलिस आकाश को मध्यभारत अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पांचों आरोपितों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गोविंद पुत्र छोटेलाल वर्मा (21), लखन पुत्र छोटू मंजे (29), रजत पुत्र भगवानदास लोधा भवानी, राज उर्फ बारिक चौधरी पुत्र हेमंत चौधरी (25) सभी निवासी गायकवाड़ और रवि पुत्र दुलार जाट (33) निवासी 1388 द्वारिकापुरी इंदौर को गिरफ्तार किया है।