ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

गोरखपुर राशन दुकान से वनवासियों काे मिलने वाला अनाज हो गया चोरी

 सिवनी। वनांचल में रहने वाले आदिवासी परिवारों को मिलने वाले राशन पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। आदिवासी बाहुल्य कुरई विकासखंड के सुदूर क्षेत्र की वन समिति पहाड़गंज अंतर्गत उचित मूल्य राशन दुकान गोरखपुर में रखे गेहूं-चावल के बोरों समेत शक्कर व इलेक्ट्राॅनिक तौल कांटा अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गांव की सड़क से तेज रफ्तार से एक पिकअप व कार निकलने के आवाज सुनाई दी थी। सुबह जब सामुदायिक भवन में संचालित राशन दुकान पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर चोरी की जानकारी राशन दुकान विक्रेता अलिखेश यादव को दी गई।

बाद में वन समिति अध्यक्ष, सदस्यों सहित राशन दुकान के सेल्समेन ने पुलिस थाना कुरई पहुंचकर अनाज चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुरई पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

 

रात डेढ़ से दो बजे के बीच वारदात
ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात चोरों ने रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच वाहनों के आने-जाने की आवाज सुनी थी। इसी दरम्‍यान चोरी की वारदात होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। कुरई पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

 

सेल्समैन के अनुसार वारदात के दौरान राशन दुकान में 15 बोरा गेहूं (प्रत्येक में 50 किलोग्राम), 54 बोरा चावल (प्रत्येक में 50 किलोग्राम), 25 किलोग्राम शक्कर रखी थी, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए। अनाज के साथ राशन दुकान में रखा इलेक्ट्राॅनिक कांटा भी चोर अपने साथ ले गए।

 

46 परिवारों को मिलना था अनाज
वन समिति की गोरखपुर राशन दुकान से कुल 251 कार्डधारकों को प्रतिमाह राशन का वितरण होता है। जून माह में दुकान को मिले अनाज का वितरण 205 परिवारों को किया जा चुका था। शेष बचे 46 परिवार को अनाज का वितरण होना था। अज्ञात चोरों ने गरीबों को मिलने वाले सस्ते अनाज पर भी हाथ साफ कर दिया।

 

इनका कहना है

 

सेल्समैन से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। अज्ञात चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
लक्ष्मण झारिया, थाना प्रभारी कुरई