ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

दिल्ली में पानी को लेकर बीजेपी का उग्र प्रदर्शन, छतरपुर के जल बोर्ड ऑफिस में की तोड़फोड़

दिल्ली में जल संकट से हाल बेहाल होता जा रहा है. कई इलाकों में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है. पानी की किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 14 जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस बीच बीजेपी कार्यकर्ता हिंसक हो गए और उन्होंने जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी. वहीं, जहांगीरपुरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका गया है और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है.

बीजेपी नेतृत्व में पानी को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने छतरपुर के जल बोर्ड ऑफिस में पथराव किया है. महिलाओं का गुस्सा फीलिंग पॉइंट पर पहुंचा है. महिलाओं ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और पुलिस की मौजूदगी में दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस के शीशे तोड़ दिए.

छतरपुर इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़ को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देखिए बीजेपी के पटके पहने नेता और बीजेपी नेता जिंदाबाद नारे लगाते कार्यकर्ता, दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में सरकारी संपत्ति को तोड़ते हुए, जगह-जगह पानी की पाईपलाइन कौन तुड़वा रहा है? किसका षड्यंत्र है?’

बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आतिशी को दी चुनौती

दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने जल मंत्री आतिशी सिंह को खुली चुनौती दी है कि वह पानी के मुद्दे पर मंच पर आकर उनसे बहस कर सकती हैं और वह हर उस क्षेत्र में साथ चलने को तैयार है जहां-जहां हरियाणा से पानी भेजा जाता है, यह दिल्ली की सरकार है जो दिल्ली के जनता को पानी नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी इलाके के विधायक ने आज तक इलाके में काम नहीं कराया. हरियाणा सरकार दिल्ली को 1087 क्यूसेक पानी दे रही है, लेकिन दिल्ली सरकार जनता को पीने का पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं. पानी की इस लड़ाई को बीजेपी आगे तक लड़ेगी और हर विधानसभा में रोजाना पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी.

जहांगीरपुरी में बीजेपी का पुतला फूंका

सांसद ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को पानी नहीं दे रही क्योंकि दिल्ली की जनता ने सातों सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को चुनकर संसद में भेजा है. विरोध प्रदर्शन करते हुए उत्तर पश्चिम दिल्ली इलाके के जहांगीरपुरी में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका और AAP सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.