ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कार्ड को लेकर डेजी शाह ने कह दी ये बात

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आ गया है. अब तक कई लोगों ने दोनों की शादी की खबर पर मुहर लगा दी है. लेकिन फिर भी सोनाक्षी के कुछ फैन्स को लगता है कि ये खबरें महज अफवाह हैं. हालांकि अब तक गेस्ट लिस्ट से लेकर गेस्ट के ड्रेस कोड तक की जानकारी सामने आ चुकी है. फिर भी हर कोई इस जोड़ी के कंफर्मेशन का इंतजार कर रहा है.

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का कार्ड भी खूब वायरल हो रहा है. जिसमें 23 जून से जुड़ी कई सारी जानकारी भी मेंशन की गई है. माना जा रहा है कि सोनाक्षी-जहीर के वेडिंग कार्ड में उनका एक मैसेज भी शामिल है. एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी इस कार्ड को लेकर बात की है. एक तरफ सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी को लेकर लगातार चुप्पी साधे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इनकी शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं.

हाल ही में डेजी शाह ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात की और उनकी असामान्य शादी के इनवाइट के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा, ”जिनको पता था वो लोग हैरान नहीं थे और मैं उनमें से एक हूं. इनवाइट भेजने का ये एक यूनिक तरीका है. मुझे यह सचमुच अच्छा लगा. यह कोई आम शादी का इनवाइट नहीं है. शादी की जानकारी देते हुए डेजी ने आगे कहा कि, ”उन लोगों ने स्लो का बैकग्राउंड रखा है. ये काफी मॉर्डन है, ये काफी फ्रैश है. ये बिल्कुल आज के जैसी चीज है, जैसा सोना के पापा ने भी कहा. तो वो फिट होता है पूरी तरह.”

डेजी शाह से पहले दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों, रैपर हनी सिंह और सोनाक्षी के मामा ने भी इन शादी की खबरों को हरी झंडी दिखा दी है. पूनम ने जहीर से गुजारिश भी की थी कि वो सोना को हमेशा खुश रखें और उनका ख्याल रखें. वहीं हनी सिंह ने अपनी दोस्त को बधाई दी और 23 जून को उनके बड़े दिन में शामिल होने की बात भी कही.