ब्रेकिंग
Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Lohardaga Fire News: कुडू में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग; 15 लाख का सामान जलकर खाक Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर...

अमूल के बाद महंगा हुआ पराग का दूध, एक लीटर मिल्क के लिए अब देने होंगे इतने रुपए

महंगाई की मार अब खाने के समान पर तेजी से दिख रही है. अमूल के बाद पराग दूध ने भी कीमतों में बदलाव किया है. अब पराग के एक लीटर दूध के लिए 2 रुपए अधिक देने होंगे. यह बदलाव दोनों वैरायटी पैक में की गई है. अब पराग टोंड दूध बाजारों में 54 रुपए के बजाय 56 रुपए में मिलेगा. वहीं पराग गोल्ड 1 लीटर की कीमत 66 रुपए से बढ़कर 68 रुपए हो गई है.

प्रति लीटर दो रुपए की हुई बढ़ोतरी

पराग डेयरी के जीएम विकास बालियान ने बताया कि पराग के बाजारों में मिलने वाले 1 लीटर वाले दोनों दूध पैक के दाम बढ़ा दिए गए हैं. इसके अलावा, आधा लीटर वाले पैक में भी एक-एक रुपए की बढ़ोतरी की गई है. पराग गोल्ड आधा लीटर की कीमत 33 रुपए से बढ़कर 34 रुपए हो गई है. इसके अलावा, आधा लीटर पराग स्टैंडर्ड अब 30 रुपए की जगह 31 रुपए का हो गया है. साथ ही आधा लीटर टोंड दूध 27 रुपए की बजाय 28 रुपए का हो गया है.

33 हजार लीटर दूध की है खपत

पराग डेयरी जनरल मैनेजर ने बताया कि दो जून को अमूल समेत अन्य दूध उत्पादक कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की थी. गर्मी के कारण दूध का उत्पादन भी कम हो रहा है. पराग हर दिन करीब 33 हजार लीटर दूध की आपूर्ति कर रहा है. किसानों के तरफ से ही दूध की कीमत में भी वृद्धि हुई है, जिसके कारण कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की है.

अमूल ने इतने रुपए बढ़ाए थे दाम

अमूल की नई कीमतों के मुताबिक, अमूल गोल्ड आधा लीटर अब 32 रुपए से बढ़कर 33 रुपए हो गया है. अमूल ताजा 500 एमएल की कीमत 26 रुपए से बढ़कर 27 रुपए हो गई है. अमूल शक्ति 500 एमएल अब 29 रुपए से बढ़कर 30 रुपए हो गया है. अमूल ताजा के छोटे पाउच को छोड़कर सभी दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं. अहमदाबाद में अमूल गोल्ड का 500 मिलीलीटर का पैक अब 33 रुपए में मिलेगा. अमूल शक्ति पैक 30 रुपए में और अमूल ताजा 27 रुपए में मिलेगा.