ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा

महू में निजी अस्पताल की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी, 4 लोग घायल,

महू। शहर के निजी अस्पताल में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई। इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए। घटना के कारण कुछ देर के लिए अस्‍पताल में सनसनी फैल गई थी।

रविवार देर रात की घटना

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात 10 बजे हुई है। घटना में घायल अर्जुन गुर्जर ने इस प्रत‍िन‍िध‍ि को बताया कि वह अपने स्वजन राजाराम से प्लाऊडन रोड गेटवेल अस्पताल में मिलने आए थे। ये सभी भात खेड़ी स्खेत्र के रहने वाले हैं।

अचानक गिर गई थी लिफ्ट

अर्जुन गुर्जर के अनुसार रात 10 बजे करीब वह और उनके साथ राधे गुर्जर, अर्जुन पथारिया और 15 वर्षीय कुलदीप गुर्जर तीसरी मंजिल से लिफ्ट में नीचे जाने के लिए चढ़े। तभी अचानक लिफ्ट गिर गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है। अस्‍पताल प्रबंधन के अनुसार सभी की हालत ठीक है।