ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्‍ट डालने के बाद दो पक्षों में विवाद, पथराव

बुरहानपुर। शहर में शनिवार रात इंटरनेट मीडिया पर धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने से विवाद खड़ा हो गया। इतवारा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक द्वारा पोस्ट डालने के बाद दो पक्षों में तनाव बढ़ा जो पथराव तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार शोराब कुरैशी ने जतन उर्फ जत्तु के खिलाफ गणपति थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई में देरी से विवाद और बढ़ गया। इसके बाद रात में बड़ी संख्या मे लोग थाने में भी एकत्र हो गए थे।

कुछ देर नारेबाजी व हंगामा के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। पुलिस ने आजाद नगर क्षेत्र की गलियों में भी सर्चिंग की। टीआई टीसी शिंदे के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।

एएसपी अंतरसिंह कनेश और सीएसपी गौरव पाटिल ने स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच जारी है। कुछ आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

हंगामा कर रही भीड़ को शांत करने के लिए मौके पर शहर के जनप्रतिनिधि समाजसेवी, नफीस मंशा खान, अजय रघुवंशी, जहीरूद्दीन अर्श आदि भी पहुंचे थे।