खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

बुरहानपुर। निंबोला थाना क्षेत्र में बरातियों को लेकर जा रहा चार पहिया वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिसमें कई बाराती घायल हो गए। सभी का उप स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

घटना गंभीरपुर से 4 किमी पहले शिवा बाबा घाट पर हुई है। जहां खकनार के ग्राम खारी से बरातियों को लेकर धूलकोट के गंभीरपुर जा रहा चार पहिया वाहन असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार आधा दर्जन से ज्यादा बरातियों को चोट आई है। हादसे के बाद सभी घायलों को धूलकोट उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।