ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

करीना कपूर के बर्थडे पर करिश्मा का स्पेशल विश, आलिया भट्ट ने भी कहा- “लव यू बेबो”

आज यानी 21 सितंबर को करीना कपूर अपना 43वां जन्मदिन मना रही है। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘जाने जान’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म के साथ करीना अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। करीना के बर्थडे के खास दिन पर सभी उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ पटौदी पैलेस में प्री बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। इस पार्टी से करीना की बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करीना काफी एलिगेंट और सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं।

खास है करीना का बर्थडे केक

इन तस्वीरों में करीना कपूर को केक काटते हुए देखा जा सकता है। फोटोज शेयर करने के साथ ही करिश्मा ने अपनी बहन के लिए विश करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। करिश्मा का ये विश काफी अनोखा है। उन्होंने लिखा, “मेरी लाइफ लाइन को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” वहीं, एक और तस्वीर में करीना और करिश्मा पोज देती नजर आ रही हैं।

करीना का बर्थडे केक भी काफी स्पेशल रहा, क्योंकि वह एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म से जुड़ा हुआ है। बर्थडे केक पर लिखा था, हमारी जाने जान जन्मदिन मुबारक। इस दौरान करीना ने येलो कलर का कढ़ाई वाला कफ्तान और मैचिंग ट्राउजर पहना था। वहीं, करिश्मा कपूर ने भी को-ऑर्ड सेट पहन रखा था।

आलिया ने शेयर की खास फोटो

करीना के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने भी प्यार भरे अंदाज में उन्हें विश किया है। आलिया का करीना के साथ रणबीर कपूर की बहन होने के नाते भी एक रिश्ता है। कई बार आलिया और करीना को इवेंट्स और सोशल मीडिया फोटोज में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते देखा गया है।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की है, जो कि आलिया की शादी के मेहंदी फंक्शन की है। तस्वीर में आलिया और करीना ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। फोटो शेयर करने के साथ आलिया ने लिखा, “हमारी अलटिमेट क्वीन, हैप्पी बर्थडे बेबो, लव यू।”