ब्रेकिंग
कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द... नोएडा एक्सटेंशनवासियों के लिए खुशखबरी: सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो; N... हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7... आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड

हवाओं का रुख बदलने से शुष्क होने लगा मौसम, तीन हफ्ते बाद पारा फिर 40 के पार

भोपाल । हवाओं का रुख बदलने के साथ मई के दूसरे हफ्ते में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। इस वजह से शहर के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 दिन पहले 18 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
गौरतलब है कि शहर में पिछले कुछ दिनों से सुबह से तीखी धूप तो निकलती थी, लेकिन दोपहर के बाद आंशिक बादल छाने के कारण तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही थी। मंगलवार को वातावरण में नमी की मात्रा कम होने से बादल नहीं छाए, जिसके चलते अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सामान्य रहा, लेकिन सोमवार के अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण में नमी कम होने लगी है। हवा का रुख भी वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी है। इस वजह से तापमान बढऩे लगा है। बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। फिलहाल अगले तीन-चार दिन तक मौसम के मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।