ब्रेकिंग
बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द... नोएडा एक्सटेंशनवासियों के लिए खुशखबरी: सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो; N... हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7... आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा...

क्या ईशान किशन को नहीं मिलेगा WTC फाइनल में मौका?जाने वजह

भारतीय टीम को 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है. रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी. इस बीच बड़ी खबर है कि टीम के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल की दाहिनी जांघ की सफल सर्जरी हुई है. उनकी जगह टीम में ईशान किशन को मौका दिया गया है.

केएल राहुल की सर्जरी, WTC फाइनल से बाहर

आईपीएल बीच में ही छोड़ने वाले केएल राहुल की सर्जरी सफल रही है. उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 31 साल का ये बल्लेबाज आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की कप्तानी संभाल रहा था. वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. इस चोट के कारण वह आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाकी मैचों और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर हो गए.

ईशान को मिला टीम में मौका

31 साल के केएल राहुल चोटिल होकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से बाहर हो चुके हैं. इससे टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा क्योंकि राहुल बल्लेबाज के अलावा एक विकेटकीपर के तौर पर भी टीम इंडिया की उम्मीद थे. ऐसे में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए बुलाया गया है.

मैच खेल पाएंगे ईशान किशन?

ईशान किशन को टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन उनके मैच खेलने पर संशय है. दरअसल, इसकी वजह टीम में उनका स्पॉट है. किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बतौर ओपनर खेलते हैं. हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में वह ओपनर के तौर पर नहीं खेल पाएंगे. उस स्पॉट के लिए शुभमन गिल पहले से ही फिक्स्ड हैं. वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए उतरेंगे. वहीं, विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत का दावा मजबूत लग रहा है क्योंकि वह हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी विकेटकीपिंग करते नजर आए थे.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर) रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट