ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का आज दोपहर में होगा अंतिम संस्कार

Tunisha Sharma : टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा अब हमारे बीच नहीं रही। 24 दिसंबर की दोपहर एक्ट्रेस ने अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर मौत को गले लगाया। एक्ट्रेस की मौत के बाद लगातार कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। एक तरह तुनिषा की मां ने टीवी एक्टर शीजान खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने सुसाइड के लिए उकसाया था। तुनिषा की मां के बयान के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद 4 दिन की रिमांड पर लिया है।

इसी बीच अब खबर है कि तुनिषा शर्मा का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।  जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार गोड़ादेव नाका के श्मशान घाट में होगा। एक्ट्रेस के परिवार ने अंतिम संस्कार की खबर दी है। परिवार ने लिखा, ‘बहुत भारी मन से कहना पड़ रहा है कि तुनिशा हमें 24 दिसंबर को छोड़कर चली गई। हम सभी से निवेदन करते हैं कि वो आए और जाने वाले आत्मा के लिए प्रार्थना करें। अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे घोदेव शमशान में होगा।

तुनिषा शर्मा डेथ केस पर मौत के दो दिन बाद एक्टर शीजान खान के परिवार वालों का कहना है कि – जो भी लोग हम सबको एक बयान के लिए संपर्क कर रहे हैं उन लोगों के लिए यह मैसेज है कि प्लीज हमें और हमारी फैमिली को थोड़ा वक्त दीजिए… हम थोड़ा प्राइवेसी चाहते हैं यह देखकर दुख होता है कि मीडिया के सदस्य लगातार हमें फोन कर रहे हैं, यहां तक कि हमारे घरों के नीचे टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने शीजान पर बेटी की मौत के बाद कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि शीजान पर तुनिषा के साथ रिलेशन में होते हुए दूसरी लड़कियों के साथ संबंध रखा। आगे उन्होंने यह भी बोला है कि शीजान ने उनकी बेटी का इस्तेमाल किया है।

तुनिषा शर्मा वे 4 जनवरी को 21 साल की हो जातीं, लेकिन बर्थडे से पहले ही उन्होंने खुदकुशी कर ली। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। महाराणा प्रताप से उन्होंने टीवी पर अपना डेब्यू किया था। तब से अब तक वह कई चर्चित शो का हिस्सा बनीं।