ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

सिर पर प्रहार कर महिला की हत्या…पति और ससुर थे घर से बाहर, रात को किया गया हमला, सुबह हत्या का चला पता

श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के गुटुहुरू गांव में सिर पर वार कर एक विवाहिता महिला की हत्या कर दी गई। घटना के दौरान विवाहिता का पति मील में ड्यूटी कर रहा था सुबह घर आने पर घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने के बाद एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किया है। मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। वही एसपी ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के चलते गांव में सनसनी फैल गई।

जनपद श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र के पटना खरगौरा गांव निवासी शशी का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व गिलौला थाना क्षेत्र के गुटुहरू निवासी निरंकार के साथ हुआ था। रविवार शाम निरंकार चौकीदारी करने के लिए गांव से लगभग 15 किमी दूर एक मिल पर गया हुआ था।पिता राम उदार गांव में दूसरे घर पर सोए हुए थे।

रात को कुछ लोगों घर आए, सुबह हत्या

बताया जाता है कि रात में विवाहिता के घर कुछ लोग आए थे। उसके बाद सुबह शशी के सिर पर वार कर हत्या कर सूचना दी गई। सुबह सूचना मायके के लोगों को दी गई। विवाहिता के भाई राहुल तिवारी समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे। एसपी अरविंद कुमार मौर्य, सीओ एमपी शर्मा, थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों के बारीकी से संकलन भी किया। एसपी ने घटना के खुलासे को लेकर पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। पुलिस जल्द ही घटना के खुलासे की बात कर रही है।