ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

नेपाल के प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ सहित तीन उप प्रधानमंत्रियों ने ली शपथ

पड़ोसी देश नेपाल मे कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का गठन सोमवार को हो गया।नव निर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने 8 सदस्यीय मंत्रिमंडल के गठन को मंजूरी दी।राष्ट्रपति भंडारी ने सोमवार को शीतल निवास में प्रधानमंत्री दहाल सहित तीन उप प्रधानमंत्रियों और 4 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यूएमएल से विष्णु पौडेल, माओवादी से नारायणकाजी श्रेष्ठ और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने उपप्रधानमंत्री बने हैं।विष्णु पौडेल को वित्त मंत्रालय नारायण काज़ी श्रेष्ठ को भौतिक पूर्वाधार व रवि लामिछाने को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।यूएमएल से दामोदर भंडारी, ज्वालाकुमारी साह और राजेंद्र राय मंत्री बनने वालों में शामिल हैं। इसी तरह जनमत पार्टी के उपाध्यक्ष अब्दुल खान ने भी मंत्री पद की शपथ ली।हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में 275 वाली प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़े दल के रूप में 78 सांसद वाली कम्युनिस्ट पार्टी ओली गुट व माओवादी के दहाल गुट के 32 सांसद सदस्य चुनाव जीत कर पहुंचे हैं।