ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

श्रावस्ती। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022-23 के परिपेक्ष्य में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मतदान हेतु पूर्व से निर्धारित मतदान केन्द्रों एवं मतदान स्थलों को नये क्रमांक आवंटित किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि उपलब्ध करायी गई मतदान केन्द्रों/मतदान स्थलों की सूची का परीक्षण करते हुए निर्वाचन के सम्बन्ध में आगे से नये आवंटित क्रमांकों का प्रयोग किया जाए। उन्होने बताया कि पूर्व निर्धारित मतदान केन्द्रों/मतदान स्थलों के स्थानों में कोई परिवर्तन नही किया गया है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी0पी0 सिंह, उपजिलाधिकारी इकौना रोहित, उपजिलाधिकारी आर0पी0 चौधरी, तहसीलदार भिनगा रामप्यारे, भा0ज0पा0 से जिला महामंत्री रमन सिंह, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष, ब0स0पा0 के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य सहित नगर पालिका भिनगा एवं नगर पंचायत इकौना के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।